उझानी बदायूं 25 अप्रैल। उझानी सीएचसी पर तैनात संविदाकर्मी चौकीदार ने कम्प्यूटर सहायक पर अपने भाई व पिता व एक अन्य पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सरकारी अस्पताल में तैनात नगर के मोहल्ला कृष्णा कालोनी निवासी चौकीदार संविदाकर्मी नरेश पाल पुत्र प्रेमपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह आज दोपहर पीएचसी कछला के काम से कुछ कागजात लेने कमरा नंबर 106 में गया वहा कम्प्यूटर सहायक रजत उर्फ मिंटू बेवजह गाली-गलौज करने लगा । मना करने पर उसने अपने भाई रवि, पिता कल्लू,व लोकेश को फोन कर बुला लिया व चारों ने मुझे बुरी तरह मारा-पीटा। मारपीट होने पर वहां अफ़रा-तफ़री मच गई। किसी कर्मचारी के फोन करने पर पहुंची कोतवाली पुलिस के आने से पहले आरोपी निकल गये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है। मारपीट होती देख मरीज इधर-उधर भागने लगे।












badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com