7:51 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अनुराग कश्यप का पुतला फूका-

समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होगा ब्राह्मण समाज-

जनपद बदायूं में आज ब्राह्मण समाज के लोगो ने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, विप्र एकता मंच एवं भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियो के संयुक्त तत्वाधान में पहले ब्राह्मण धर्मशाला में अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ़ लालन पांडेय के नेतृत्व में एक सभा की गई। अब ततपश्चात समाज के लोगों ने धर्मशाला से परशुराम चौक तक अनुराग कश्यप के विरोध में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर परशुराम चौक पर पहुंचकर अनुराग कश्यप का पुतला दहन किया।
इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री अजय मिश्र ने कहा कि अनुराग कश्यप के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
मंडल उपाध्यक्ष आरके उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों का सदैव विरोध किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज एवं विपिन शर्मा ने कहा कि यदि अनुराग कश्यप पर समय रहते यदि कोई कार्यवाही नहीं होती है तो समाज के लोगों को सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका संपूर्ण दायित्व शासन का होगा।
इस मौके पर राहुल चौबे, राम बहादुर पांडे, नत्थू लाल पाराशरी, रजनी मिश्रा, एड सुभाष शर्मा, प्रदीप दुबे , पवन शंखधार, विवेक उपाध्याय, डॉ0 भास्कर शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, आरके उपाध्याय, सुमित मिश्रा, कमेश पाठक, गोविंद शर्मा, राजीव शर्मा, श्री कृष्ण पाठक, विनय चतुर्वेदी, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा, आयुष भारद्वाज, पं0 गिरीश शर्मा, अमन मयंक शर्मा समेत तमाम ब्राह्मण जन मौजूद रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.