10:44 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का बीएल वर्मा ने किया उद्घाटन

सहसवान। मेरठ-बदायूं हाइवे पर कस्बा सहसवान के निकट खुले सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का बीती रविवार की शाम केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल्स निदेशक कनक गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक हरीश शlक्य की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काट कर किया। उन्होनें कहा कि सहसवान जैसे क्षेत्र में यह एक सराहनीय पहल है, जहाँ छात्र वर्षों से शिक्षा की बेहतर व्यवस्था का इंतजार कर रहे थे। यह स्कूल आने वाली पीढ़ी को एक उज्जवल भविष्य प्रदान करेगा। कनक गुप्ता ने कहा कि जयपुरिया स्कूल्स की परंपरा सदैव बाल मनों के समुचित विकास को समर्पित रही है और भविष्य में यह स्कूल इस क्षेत्र में शिक्षा का मानक बनेगा। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी इस नए आरंभ के लिए संपूर्ण टीम को बधाई दी और उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। विधायक हरीश शlक्य ने कहा कि इस प्रकार की पहल आज की पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी आने वाली पीढ़ी महानगरों के शिक्षा स्तर को पार करेगी, जो समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। इससे पहले बच्चों ने सरस्वती, गणेश वंदना और स्वागत गीत पेश किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा, अश्वनी माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, सुरभि मिश्रा, सागरिका शर्मा, नीरज माहेश्वरी, नीरज लाहोटी, अंशुल माहेश्वरी, दीपक लाहोटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस