6:16 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आर्य समाजियों ने रामनवमी के अवसर पर देव यज्ञ करके सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं

आर्य समाजियों ने रामनवमी के अवसर पर देव यज्ञ करके सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दें। सर्व श्री राम प्रकाश सिंह, हरिओम वर्मा, गोपाल शर्मा, पीके वार्ष्णेय, देशराज सक्सेना विपिन जौहरी, विवेक जौहरी ने श्री राम के जीवन चरित्र से शिक्षा लेने का आवाहन किया वक्ताओं ने बताया की श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे उन्होंने कोई अधर्म का कार्य जीवन भर नहीं किया उन्होंने सदैव मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया सदियों के बाद भी आज भी श्री राम मानवता के प्रकाश पुंज हैं।
श्री राम मातृ पितृ भक्त, प्रजा वत्सल, नरी हित चिंतक, तथा सर्व समाज की कल्याण की कामना करने वाले महापुरुष थे।
धर्म की रक्षा एवं धर्म के विनाश के लिए राम ने शस्त्र का प्रयोग किया, ऋषि मुनियों की तपस्या में सुरक्षा प्रदान की और राक्षसों का अंत किया।
हमें भी श्री राम की जीवन से शिक्षा लेकर अच्छा इंसान बनना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देशराज सक्सेना ने एवं संचालन विपिन जौहरी ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.