5:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

बिल्सी। तहसील सभागार में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम रिपुदमन सिंह ने जनता की शिकायतों का सुना। इस दौरान यहां मात्र 27 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निराकरण हो सका। शेष सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए निराकरण के लिए प्रेषित कर दी। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, सीओ संजीव कुमार सिंह, नायब बदन सिंह यादव, मोहित कुमार राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, बीईओ गौतम प्रकाश, एसडीओ शोएब अंसारी, प्रदीप सक्सेना, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस