9:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मंदिरों में हुई मां की पूजा-अर्चना

तीसरे दिन मंदिरों में हुई मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना
बिल्सी। नवरात्र के तीसरे दिन नगर के मंदिरों में भक्तों ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंगलवार को नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिये भक्तों की काफी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस