बिल्सी। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने नगर के मोहल्ला संख्या एक में एक कोचिंग सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस कोचिंग से नगर एवं क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि योग्य शिक्षकों द्वारा शिक्षा देकर बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में यह संस्था अपना कार्य करेगी। संचालक कौशल वाष्र्णेय ने कहा कि इस कोचिंग संस्था को खोलने के पीछे उनका एक सपना है कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके ताकि वह अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके। संस्था में विभिन्न विषयों के योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। इससे पहले फ्यूचर लीडर्स स्कूल के डायरेक्टर वीपी सिंह एवं एसकेएलएम स्कूल के एमडी पीडी सिंह ने भी अपने विचारों को रखा। इस मौके पर रंजीत वाष्र्णेय, भुवनेश वाष्र्णेय, गोपाल बाबू वाष्र्णेय, आकाश वाष्र्णेय, लवकुमार वाष्र्णेय, डा.विनीत वाष्र्णेय, पूजा गुप्ता, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

