बिल्सी। नगर के अंबियापुर चौराहा के पास एक प्राइवेट बस की बैटरी चोरी करते समय बस संचालक ने एक चोर को पकड़ लिया। उसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त चोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी अनवर अली ने जानकारी देते हुए बताया विगत दिनों कई प्राइवेट बसों की बैटरी चोरी हो चुकी है। जिसको लेकर बस संचालक पूरी तरीके से सतर्क हो गए थे। बीती शनिवार की शाम वह अपनी बस को देखने गए, तभी वहां दो युवक मौजूद थे जिसमें से एक बैटरी के तार काट रहा था तथा दूसरा व्यक्ति वहां देखभाल कर रहा था। तभी वह पहुंच गए और उन्होंने एक व्यक्ति को बैटरी की चोरी करते हुए पकड़ लिया तथा दूसरा युवक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। जिसके बाद जांच में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

