9:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – हर्षोल्लास के साथ ईदगाह पर अदा की ईद की नमाज

बिल्सी में हर्षोल्लास के साथ ईदगाह पर अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारक बाद

बिल्सी। नगर के अगोल रोड स्थित ईदगाह पर आज सोमवार को ईद उल फितर की नमाज मौलाना उस्मान कादरी ने अदा काराई। नमाज अदा होने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद रहा। वही ग्रामीण क्षेत्र में भी शांतिपूर्वक तरीके से ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इधर मोहल्ला नंबर 8 कोठी वाली मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर ईदगाह इमाम मौलाना उस्मान कादरी, सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अजमल खान, सपा नगर अध्यक्ष कविंदर सक्सेना, अनीश खान, राजा फारुकी, नसीम राइन, दीन मोहम्मद, सुखबीर ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस