उझानी बदायूं 30 मार्च। रविवार आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गये। नगर के सभी देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से मां जगदंबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया। श्रृद्धालुओं ने घरों में भी श्रद्धा भक्ति से मां जगदम्बे की पूजा – आराधना की। आज से मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज से नव संवत्सर 2082 शुरू हो गया।
नगर के मां संतोषी कृपा मंदिर, महाकाली मंदिर, बडी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, मैमिया मंदिर, बिहारी जी मंदिर, कोतवाली सिथ्ति दुर्गा मंदिर सहित अन्य सभी देवी मंदिरों में मां आदिशक्ति के दर्शन के लिए सुबह की पहली भोर से भक्त उमड़ पडें । जय माता की,व मां अंबे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पोशाक एवं प्रसाद अर्पण किया। आज से मंदिरों में मनमोहक भजन कीर्तन होंगे। कई घरों में श्रद्धालुओं की ओर से भक्ति भाव से कलश स्थापना कर जो बोए गये। आचार्य राजेश शर्मा के अनुसार, आज सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर घट स्थापना पूजन का मुहूर्त सुबह 6:15 बजे से 10:25 बजे तक, इसके बाद 11:30 बजे से 12:30 बजे तक है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां जगदंबा भक्तों का कल्याण करेंगी और उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।—–***** राजेश वार्ष्णेय एमके।