बिल्सी। नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। जिसे पाकर वह खुशी झूम उठे। मेधावी रहे छात्र-छात्राओं को प्रबंधक सुबीन मालपानी एवं कमेटी के सदस्य मुकुल चंद्र मालपानी ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ.रोहिताश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल की शुभकामनाएं दी। उन्होनें बताया कि इस वर्ष कक्षा एनसी में आरव केजी में विधि, एक में अमरीन, दो में उम्मेकलसुम, तीन में नंदिनी, चार में तेबानूर, पांच में आंचल, छह में विशाल, सात में वासिरा, आठ में तनिष्का, नौ में मुस्कान, कक्षा 11 में खुशी भाटी ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, नरेश चंद्र, अंकित चौहान, रूपेंद्र सिंह, अनीता, मांडवी नीरेश, मीनाक्षी, दीक्षा, कुमकुम, मुस्कान आदि मौजूद रहे। 



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

