11:18 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी,बढ़ने लगा तापमान दोपहर बाद सताने लगी गर्मी

।******** उझानी बदायूं 25 मार्च।

मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को अब गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को दोपहर के बाद छांव की तलाश करनी पड़ रही है। मौसम में हो रहे बदलाव से दोपहर में सड़को पर सन्नाटा छा रहा है।
सोमवार को सुबह से ही सूरज की तेजी से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को घर से निकलते समय छाता का भी प्रयोग करना पड़ा। दोपहर के समय पारा चढ़ने से दिन का तापमान 40 डिग्री पार महसूस हो रहा है। इससे शहर सहित ग्रामीण कस्बों में सन्नाटा छाया हुआ था।

गर्मी बढ़ने से ठंडी वस्तुओं की मांग बढ़ गई थी। मौसम में बदलाव होने से बुखार व खांसी के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। डॉक्टर मरीजों को पानी पीते रहने की भी सलाह दे रहे है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान बढ़ रहा है। आगे गर्मी और भी सताएगी जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज की गई।———————-++ राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस