5:53 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बंधेल सोने की चूड़ियां बेचने आऐ युवक की सर्राफ से चिक-चिक, दरोग़ा पर अभद्रता का आरोप

।******* उझानी बदांयू 18 मार्च। नगर के नया बाजार स्थित सर्राफा कारोबारी नीरज अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में एक दरोग़ा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नीरज अग्रवाल ने बताया कि कल दो युवक सोने की चूड़ियां वजन 25 ग्राम बेचने आऐ। जांच करने पर वह बंधेल नकली निकली। नगर के एक प्रतिष्ठित सर्राफ की मुहर देख रसीद मांगने पर ग्राहक उखड़ गया। व पुलिस को बुला लाया कोतवाली के एक दरोगा ने उल्टे मेरे साथ अभद्रता की व नकली सोना बेचने आऐ युवकों की तरफदारी करते हुए थाने चलने को कहा। सूचना पर पहुंचे अन्य दुकानदारों ने जब दरोग़ा की बात का विरोध किया तो उक्त दरोग़ा दोनों युवक को लेकर कोतवाली चलते बने। कोतवाली में तैनात दरोग़ा जी पहले भी एक सर्राफा कारोबारी के साथ अभद्रता कर चुके हैं तब भी पीड़ित सर्राफ ने उनके खिलाफ तहरीर देकर सर्राफा कमेटी ने दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय उच्चाधिकारियों ने किसी तरह सर्राफ को मना कर मामला रफा-दफा कर लिया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस