6:45 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर छोड़ी आतिशवाजी

इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर छोड़ी आतिशवाजी

बिल्सी। होली की तैयारी में लगे क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार की रात दीपावली जैसा जश्न मनाया और टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की खुशी में देर रात तक आतिशबाजी छोड़ते रहे। नगर की हर गली और चौराहे पर टीम इंडिया के जयकारे लगा रहे थे। क्रिकेट प्रेमियों के चक दे इंडिया के नारे लगाते हुए पटाखे छोड़ रहे थे और खुशी में एक दूसरे को मिष्ठान भी खिला रहे थे। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि टीम इंडिया पूरे चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार खेल का प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। टीम इंडिया के चैंपियन बनने की खुशी में दिनेश हनी, तेजस, तनुज वाष्र्णेय, पुरुषोत्तम शाक्य, राजीव कुमार, देव पाराशर, वंश वाष्र्णेय, अरविंद गुप्ता, कमलेश शर्मा आदि क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया। नगर के अलावा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर लोगों ने आतिशबाजी छोड़कर दीपावली जैसा जश्न मनाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस