6:45 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पी एस आई इंडिया एवं केन्वयू के सहयोग से “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अन्तर्गत आशा , ए एन एम के प्रशिक्षण की शुरुआत

आज दिनांक 10 मार्च 2025 को डायरिया से बच्चों को सुरक्षित रखने हेतु पी एस आई इंडिया एवं केन्वयू के सहयोग से “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अन्तर्गत आशा , ए एन एम के प्रशिक्षण की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालय सभागार , बदायूँ में सीएमओ डॉ ए के मिश्रा सर की अध्यक्षता में की गई । ट्रेनिंग का आयोजन शहरीय स्वास्थ्य समन्वयक श्री उमेश राठौर जी द्वारा किया गया ।
प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता में शामिल है, क्योंकि इस आयु वर्ग के बच्चों की होने वाली कुल मौत का एक प्रमुख कारण डायरिया भी है। “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की पहल सरकार के ‘स्टॉप डायरिया’ अभियान में भी मददगार साबित होगी l
प्रशिक्षण के लिए रिसोर्स पर्सन (मास्टर ट्रेनर) श्री सुभाष जी द्वारा आशा एवं ए एन ए एम को डायरिया की पहचान, डायरिया के फैलने का तरीका , बचाव एवं उपचार तथा ओ आर एस एवं जिंक के उपयोग के बारे में तथा उसके कुछ आंकड़ों पर विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया ।
इस मौके पर पीएसआई-इंडिया के शशांक दुबे ने बताया कि “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में जागरूकता बढ़ाना है , जिससे कि समुदाय में लोगों के द्वारा व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सके । ट्रेनिंग के दौरान डॉ. निरंजन पूर्व शहरीय नोडल , डॉ. इंदु कांत वर्मा CMS जिला महिला अस्पताल, श्री उमेश राठौर जी शहरीय स्वास्थ्य समन्वयक इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस