8:18 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

होली के रंग- 70 रुपये में बनें मलिंगा और 120 में अल्लू अर्जुन

उझानी बदांयू 10 मार्च। रंगों के त्योहार होली पर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस होली को यादगार बनाने के लिए बाजार में कई तरह के मुखौटे, तरह-तरह की विग आदि उपलब्ध हैं। ऋषि-मुनि वाले जूड़ा स्टाइल के बाल रखने के लिए 130 रुपये खर्च करने होंगे। अभिनेता अल्लू अर्जुन जैसे स्टाइलिश बालों के लिए 120 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज मलिंगा स्टाइल के बाल रखने के लिए 70 रुपये और समुद्री लुटेरा बनने के लिए 160 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्रकार के मुखौटों और विग की बाजार में बहुत मांग है। मुर्गा स्टाइल विग 60 रुपये में मिल जाएगी। लंबे बालों की विग सौ रुपये की है। काले, लंबे बालों की चोटी 50 रुपये की है। रंग-बिरंगे, काले गोल्डन बालों की विग लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

—————————————–

गब्बर और राधा कृष्ण टीशर्ट की डिमांड ज्यादा।

इन दिनों हैप्पी होली की प्रिंट वाली सफेद टीशर्ट छोटे बच्चों से लेकर युवक-युवतियां खूब पसंद कर रहे हैं। शोले फिल्म के गब्बर लिखी और होली खेलते राधा-कृष्ण की प्रिंट वाली टीशर्ट मात्र 55 रुपये में उपलब्ध हैं।
——————————————

फैंसी टोपी और डराने से लेकर हंसाने वाले मुखौटों का भी क्रेज

होली बाजार में फैंसी टोपियों की भरमार है। इनमें गोल टोपी, जोकर वाली टोपी, समुद्री पायरेट वाली टोपी और हिमांचल टोपी के भी खरीदार आ रहे हैं। हनुमान, सुग्रीव, हैकर, सुपरमैन, डोरेमॉन, छोटा भीम, मिक्की माउस, चेन 10, बार्बी और बैटमैन के मुखौटों की जबरदस्त मांग है। काॅर्टून कैरेक्टर वाले मुखौटे 20 रुपये में तो डराने-हंसाने वाले मुखौटे 150 रुपये में मिल रहे हैं। गोल, चौकोर और षट्कोण स्टाइल के बड़े फ्रेम वाले चश्मे भी खूब बिक रहे हैं। इसके अलावा काॅर्टून चश्मों का क्रेज बच्चों में नजर आ रहा है।—————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.