8:47 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय के पेशकार को हटाया, तहसीलदार न्यायालय के पेशकार अवधेश कुमार सक्सेना को किया नियुक्त

सहसवान (बदायूं) एसडीम ने सहसवान तहसीलदार न्यायालय के आरोपी पेशकार यशपाल यादव को हटाकर राजस्व कार्यालय में तैनात अवधेश कुमार सक्सेना को तहसीलदार न्यायालय का पेशकार नियुक्त किया है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने जैसे ही तहसीलदार न्यायालय के आरोपी पेशकार यशपाल सिंह यादव को हटाया अधिवक्ता खुशी से झूम उठे और उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाई आवाज की जीत बताया।

अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार न्यायालय पेशकार यशपाल यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक पखवाड़े से चल तहसील कार्यालय के न्यायालयों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी जिसके कारण बादकारियों को भारी परेशानी का सामना करनापड़ा रहा था

इधर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेम सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को तहसील सहसवान कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता में आने वाली जिला अधिकारी निधि श्रीवास्तव के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं हंगामा करने के साथ ही अपनी मांगे पूर्ण करने के लिए एक ज्ञापन तैयार करने की दी थी धमकी,

एसडीएम प्रेमपाल सिंह को जैसे ही अधिवक्ताओं के जिला अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा करने की जानकारी मिली तो उन्होंने शुक्रवार की शाम को आनंन-फानन में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने जैसे ही तहसीलदार न्यायालय के पेशकार यशपाल यादव को हटाकर तत्काल राजस्व कार्यालय में तैनात अवधेश कुमार सक्सेना को सहसवान तहसीलदार न्यायालय का पेशकार नियुक्त कर दिया । जैसे हीअधिवक्तागणो को तहसीलदार न्यायालय के आरोपी पेशकार यशपाल सिंह के हटाए जाने की जानकारी मिली अधिवक्ता गण खुशी से झूम उठे, और उन्होंने इसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़े गए अभियान की जीत बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.