4:41 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी पटपरागंज में नगरपालिका की कूड़े की गाड़ियों को सत्याग्रहियों का रोकने का दावा

।****** उझानी बदायूं 25 फरवरी। नरऊ व पटपरागंज की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में चल रहे घरने के 12 वें दिन उझानी नगर पालिका की कूड़ा गाड़ियों को सत्याग्रहियों ने कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में रोकने का दावा किया है। प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव न बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार एक घण्टे तक कूड़ा गाड़ियों को रोककर विरोध दर्ज किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान ममता देवी, रामवीर शाक्य, राजेन्द्र सिंह, ब्रजलाल यादव, बनवारी सिंह यादव,रेखा देवी,विमला, राजीव यादव हीरालाल,रामचरनआदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस