8:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

रिसौली में मनाई गई बसंत गिरि महाराज की पुण्यतिथि, हुआ भंडारा

रिसौली में मनाई गई बसंत गिरि महाराज की पुण्यतिथि, हुआ भंडारा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में बिजलीघर रोड स्थित सिद्ध इंद्रमन बाबा मंदिर के ब्रह्मलीन संत बसंत गिरि महाराज की आज बृहस्पतिवार को 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। इस भंडारे में दूरदराज से बसंत गिरि महाराज के शिष्य पहुंचे। सभी ने अपने गुरु बसंत गिरि महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किए तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गांव और आसपास के लोगों ने यहां पंहुच कर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में मंदिर के महंत रमेश गिरि महाराज, अमरपाल सिंह, मोरसिह, सत्यभान सिंह, नरेश शाक्य, रजनीश सिंह, राजवंश सिसौदिया, अरुण पाटेकर, विष्णु सिसौदिया, रतन सिंह, राजेश सिंह, आलोक शर्मा, गंगा सिंह, महेश सिंह, नन्हें सिंह, शिवम भारद्वाज, सनी, सक्सेना, श्यामवेश सिहं, धर्मवीर सिंह, आकाशदीप, सोमेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस