11:53 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

साइबर थाना पुलिस द्वारा साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं को साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरुक किया गया

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा नवीन पहल करते हुए फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के सराहनीय कार्यो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किये जाने हेतु युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कालेज/विश्वविद्यालय के छात्रो को उ0प्र0 पुलिस का डिजिटल वारियर्स बनाने के संबंध मे आदेश-निर्देश जारी किये गये है जिनके अनुपालन मे जनपद बदायूँ मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे आज दिनांक 09-02-2025 को थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ की टीम द्वारा गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में थाना कोतवाली के अध्यनरत छात्राओं को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं इनसे बचाव हेतु जागरुक करते हुए विभिन्न तरह से की जाने वाली साइबर अपराध की घटनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी दी गयी ।

*अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस