9:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राज बरोलिया स्कूल में सम्मानित किए गए बच्चे

राज बरोलिया स्कूल में सम्मानित किए गए बच्चे

बिल्सी। विकास खंड सहसवान के गांव राज बरोलिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज मंगलवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव मनाया गया। वरिष्ठ एआरपी ओमप्रकाश ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को सर्घषरत रहने प्रतियोगी स्पर्धाओं मे बढ-चढकर भाग लेने को उत्साहित किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बाद में सफल रहने वाले बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रधाराध्यापक संदीप सोमानी, अतुल कुमार समेत कई अभिभावक मौजुद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस