बिल्सी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज प्राचार्या डा.पंकज कुमार, तहसील कार्यालय-एसडीएम रिपुदमन सिंह, नगर पालिका परिषद-पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, बीआरपीवी कालेज एडं फार्मेसी एवं बाबा इंटरनेशनल स्कूल-नरेंद्र बाबू वाष्र्णेय, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज-अनिल वार्ष्र्णेय, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल-रजनीश शर्मा, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल-अनिल जैन, आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल-कृष्ण कुमार, एसएम पब्लिक स्कूल-प्रखर उपाध्याय, एनए इंटर कालेज-मनीष वार्ष्णेय, महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज-सुवीन मालपाणी, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज-शरत जैन, आर्य कन्या कन्या इंटर कॉलेज-योगेंद्र पाल शर्मा, फ्यूचर लीडर्स स्कूल-डा.उमेद्र गुप्ता ने झंडा फहराया। इधर सहसरोड स्थित सेठ एमआर जायपुरिया स्कूल सहसवान 76वें गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। यहां मुख्य भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी झंडा फहराया। इस मौके पर निदेशक अश्वनी महेश्वरी, दीपक लाहोटी, अन्शुल माहेश्वरी, प्रिंसिपल प्रवीण अरोड़ा मौजूद रही। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए एवं नगर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इधर बीडीईपी स्कूल नगला डल्लू में सांस्कृतिक झांकियों के साथ रैली निकाली गई। साथ ही बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता व देश के वीर शहीदो के बलिदान के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

