3:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में श्रम विभाग की उदासीनता के चलते साप्ताहिक बंदी बेअसर, बाजारों में खुली रही दुकानें

*******

उझानी बदांयू 22 जनवरी। शहर मे बुधवार साप्ताहिक बंदी के दिन भी व्यापारियों की दुकानें बेखौफ खुलती हैं । श्रम विभाग की उदासीनता के चलते कुछ व्यापारी अपनी मनमानी के चलते साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजार से लेकर मंडी तक भी दुकाने खुलने से श्रमिक अवकाश के दिन भी कार्य करने को मजबूर है। ज्ञात रहे कि प्रसाशन द्वारा बुधवार को शहर में साप्ताहिक बंदी घोषित कर रखी है। ताकि श्रमिकों को सप्ताह में एक दिन का आराम व अपने घरेलू काम करने के साथ ही एक दिन राहत मिल सके, लेकिन यहां साप्ताहिक बंदी कागजों में सिमट कर रह गई है। शहर के स्टेशन रोड,कछला रोड, नया बाजार,शॉपिंग सेन्टर,कछला रोड, बिल्सी रोड, बदायूँ रोड, घंटाघर चौराहा पर दुकानदार अपनी दुकानें बुधवार को पूरे दिन खोलें बैठे रहे। साप्ताहिक बंदी के बावजूद श्रमिक दुकानों पर कार्य करते रहे। लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानदारों के माल लेकर आऐ वाहन बाजार में पहुंचने से आने जाने का रास्ता तक नही मिल पाता है। साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुलने के कारण श्रमिकों का शोषण होता है। इसी को लेकर डीएम ने सख्ती के साथ साप्ताहिक बंदी का पालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके श्रम विभाग उदासीन है। यही कारण है कि नगर में साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से लागू नहीं हो पा रही है।—————–*-** राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस