1:06 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

धरती पर आसुरी शक्ति हावी होने पर अवतार लेते प्रभु

धरती पर आसुरी शक्ति हावी होने पर अवतार लेते प्रभु

बिल्सी के पिंडौल में भागवत कथा का चौथा दिन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में प्राचीन शिव मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास गौरव देव शर्मा ने भगवान राम अवतार व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब भी धरती पर आसुरी शक्ति हावी हुईं, परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना दुर्लभ है। यह सुअवसर सदुपयोग करना चाहिए। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है। कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होने पर समूचा पांडाल खुशी से झूम उठा। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, अर्पित सक्सेना, अजय सक्सेना, राजीव तिवारी, अनिल तिवारी, शिशुपाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, रामवीर तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, वीरेंद्र प्रजापति, मुकुट प्रजापति, सोवरन सिंह, सत्यप्रकाश कश्यप, भूदेव कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजपाल प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस