3:48 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

प्रदेश संगठन मंत्री मेघ सिंह सागर के निवास पर बैठक

आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को अनुसूचित जाति / जनजाति,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा, उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक जनपदीय बैठक प्रदेश संगठन मंत्री मेघ सिंह सागर के निवास पर आयोजित की गई | कार्यक्रम में सबसे पहले केंद्र सरकार द्वारा आठवां वेतन आयोग गठित करने की सराहना की गई | तत्पश्चात संगठन के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छोटेलाल ने अलीगढ़ में हुए संगठन के प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी| डॉ.छोटेलाल ने बताया कि हमारा सोम शिक्षक महासभा संगठन पूरे प्रदेश में काम कर रहा है और हम लोग प्रधानाचार्य के पदों की भर्ती आरक्षण तथा लिखित परीक्षा के आधार पर करने की मांग एक लंबे समय से कर रहे हैं| सरकार हमारी जब तक यह मांग नहीं मान देती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा | संगठन के अन्य वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए |
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मेघ सिंह सागर, जिला अध्यक्ष रामशरण लाल, सतीश कुमार, मुकेश चंद्र, आशुतोष, फूलचंद गौतम,ऋषि देव, विजय रतन सिंह, नरेंद्र पाल सिंह एवं एवं एम.पी. सागर आदि शिक्षक उपस्थित रहे|

विज्ञापन एक्सप्रेस