उझानी बदांयू 19 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ निवासी अनोखेलाल की बेटी राजमाला ने दो लाख रुपए का दहेज मांगने व बेटे बेटी संग मारपीट कर घर से निकाल देने की मुख्यमंत्री के दरबार में हाजिरी लगाई तब जाकर कोतवाली पुलिस ने पति सहित 6 लोगों पर मुकदमा क़ायम कर जांच शुरू कर दी है। राजमाला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि मेरी शादी 5 बर्ष पहले कछला के गांव पालपुर के मजरा नरसेना के गजेन्द्र पुत्र रामोतार के साथ हुई थी। ससुर रामोतार, सास कांति ,जेठ भारत व विजेन्द्र व जेठानी सुनीता मिले दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आऐ दिन मारपीट कर पिता से दो लाख रुपए लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। माह दिसम्बर में आरोपियों ने बेटे अभिषेक व बेटी परी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से रिपोर्ट लिखाने को पुलिस के कई अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी नतीजा ना निकलने पर मुख्यमंत्री के दरबार में हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की । कोतवाली पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।—-**————-* राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
