2:42 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के अंतर्गत प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के द्वारा ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को अपने पर्यावरण को साफ सुथरा रखने एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाने के लिए जागरूक किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा ने माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की नवचयनित ईकाई की स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएँ दी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया । उन्होंने बताया की पेड़ पौधों का संरक्षण मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। एनएसएस प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता सिंह ने स्वयं सेविकाओं को अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाने एवं पर्यावरण को कचरामुक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित किया । एनएसएस द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रीति वर्मा ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से अवगत कराया और अधिक से अधिक इसमें अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस