।********* उझानी बदांयू 16 जनवरी 2025। नगर के मोहल्ला किला खेडा निवासी की पुत्री ने दहगंवा नगर पंचायत में कार्यरत अपने पति, जेठ जेठानी सहित आठ लोगों पर दहेज में कार ना लाने बांझ कह कर गला दबाकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कीर्ति पत्नी पिंटू मोदी ने दर्ज कराई एफआईआर में लिखा है कि उसकी 6 बर्ष पहले दहगंवा नगर पंचायत में कार्यरत पिंटू मोदी से हुई थी। बच्चा ना होने पर सभी बांझ कहकर व दहेज में कार की मांग करने लगे। आऐ दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। कीर्ति ने लिखा कि 5-1-2025 को पति पिंटू, जेठ पप्पू, मनोज व टिंकू जेठानी चारूल,ममता नीलम एवं सास महारानी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जरीफनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने आज कोतवाली उझानी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
