12:30 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रात हुई बारिश से न्यूनतम तापमान गिरा,धूप निकली मगर गलन बरकरार

।******** उझानी बदांयू 16 जनवरी।

उझानी में ठंड का पलटवार आज देखने देखने को मिला। मंगलवार को घने कोहरे के बाद बुधवार दिन भर धूप नहीं निकली। रात से सुबह तक बारिश होने से न्यूनतम तापमान गिर गया। दोपहर में निकली धूप के बाद भी पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। ठंड व गलन बरकरार रही‌।

मंगलवार की रात में कोहरे के बाद बुधवार सुबह चली सर्द हवाओं ने कड़ाके की ठंड में लोगों को कंपा दिया। ठंडी हवाओं की वजह से पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। पूरे दिन गलन रही।

बुधवार को ठंड के पलटवार ने लोगों को पस्त कर दिया। रात से सुबह तक हल्की कभी तेज बारिश होने से लोग भीषण ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए और खुद को शाल और कंबलों में समेटे दिखे।
अत्यधिक ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव से जगह-जगह तापते दिखे। वहीं दुपहिया वाहनों से सफर कर रहे लोग जगह-जगह रुककर चाय की दुकानों पर चुस्कियां लेते नजर आए। सर्दी के बीच चाय राहत दे रही थी।———*–** राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस