1:16 pm Saturday , 31 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी शिव मंदिर से घंटा चोरी का प्रयास, आहट होने से छोड कर भागे

।***** उझानी बदांयू 27 नवंबर। नगर की पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने पीतल के घंटे को चुराने का प्रयास किया। आहट होने या पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनाई देने पर छोड़कर भाग गये। घंटा इतना भारी था कि खोलते वक्त जमीन पर गिरने से सडक में गड्ढा हो गया। पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर के महंत दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि लगभग 40 किलो पीतल का घंटा मंदिर के गेट पर ही लगा हुआ है। मजबूती के साथ उसको एंगल व बोल्ट से लगाया हुआ है। बीती रात अज्ञात चोरों ने घंटा की चेन व बोल्ट खोलकर ले जाने का प्रयास किया। खोलते वक्त घंटा गिरने से सडक पर भी गड्ढा हो गया। आज सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खोलते वक्त घंटा जमीन पर पडा मिला तो चोरी की जानकारी हुई। मंहत दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है। —————————- अभी ठंड भी नहीं पड रही नगर में चोर सक्रिय हो गये। वेसे भी नगर में बाइक चोरों का आतंक है। अब चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाया शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर में हुई बाइक व बंद घरों की अनगिनत चोरियों का कोतवाली पुलिस आज तक वर्कआउट नहीं कर पाई है।———————राजेश वार्ष्णेय एमके।

error: Content is protected !!