6:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सर्वदेव श्री सांई मन्दिर में शोभायात्रा संग विराजें खाटू नरेश ,भगवान धन्वंतरि

उझानी बदांयू 11 जून।

नगर के स्टेशन रोड स्थित बाबूराम धर्मशाला मे सर्व देव श्री सांई मंदिर में आज शोभा यात्रा के साथ खाटू नरेश व भगवान धन्वंतरि की मूर्तियों की बडे धूम धाम से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। दोपहर बाद आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने खाटू नरेश की जय-जयकार कर प्रसाद ग्रहण किया।
भगवान् धन्वंतरि व खाटू नरेश की साई मन्दिर श्री बाबूराम धर्मशाला से पूजा पाठ एवं आरती के बाद शोभा यात्रा आरम्भ हुई नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साई मन्दिर पर सम्पूर्ण हुई। शोभायात्रा में उपस्थिति भक्त गण कृष्ण गोपाल, रामकिशोर गुप्ता, कृष्ण भगवान एडवोकेट, विष्णु भगवान, बृजकिशोर, कौशल किशोर, विक्रम गुप्ता, हिमांशु कृष्ण, राहुल वार्ष्णेय,प्रसून, श्रीमती शीला देवी, बीना देवी, पुष्पा देवी, शकुन्तला देवी, सिन्धु वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय, मीनू रानी, मोहिनी वार्ष्णेय आदि भक्त संगीतमय धुन एवं भजनों के साथ नाचते गाते खाटू नरेश की शोभायात्रा में शामिल रहे।

शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दोरान भक्तों ने खाटू नरेश की आरती उतार व पुष्प बर्षा कर स्वागत किया व प्रसाद का वितरण भी किया। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भण्डारे में देर शाम तक हजारों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.