7:24 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी वालों की- बिजली ने छीन ली रात की नींद और दिन का चैन

उझानी बदांयू 11 जून।

यहां आसमान से आग बरसने से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में बिजली की खपत और लोड काफी बढ़ गया है। इससे बार-बार बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या ने लाखों लोगों की न केवल नींद उड़ा दी, बल्कि पेयजल संकट भी बढ़ गया है। शहरों से लेकर गांवों तक कई-कई घंटे बत्ती गुल रहने से लोगों की हालत खराब हो गई।

दिन में लू के थपेड़े और रातभर उमस भरी गरमी व बिजली संकट ने लोगों की समस्या बढ़ा दी। जहां गर्मी से बिजली खपत बढ़ गई, वहीं लोड बढ़ने से ऊर्जा निगम के सिस्टम को झटके लग रहे हैं। लोड बढ़ने के साथ ही गर्मी से उप केंद्रों के ट्रांसफार्मर एवं अन्य उपकरणों का तापमान बढ़ जाता है।

खतरे के निशान 70-80 डिग्री सेंटीग्रेट पर पहुंचने से ट्रांसफार्मर एवं अन्य उपकरण ठंडा करने के लिए कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है लेकिन इसका खामियाजा बार-बार बिजली कट तथा लो वोल्टेज से लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग रात में ढंग से सो नहीं पाते हैं। सुबह शाम पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाता क्योंकि लो वोल्टेज में सबमर्सीबल पंप नहीं चल पाते।

एसी हुए फेल,पंखों की घट रही स्पीड – उझानी के अमित ठाकुर, केशव गर्ग, संजय मित्तल सर्राफ,तथा मोहित छाबड़ा ने कहा कि लो वोल्टेज बड़ी समस्या है। कम वोल्टेज मिलने से कूलर एवं पंखे फुल स्पीड पर नहीं घूमते।
कई बार इतनी कम वोल्टेज होती है कि एसी चल नहीं पाते। एक सप्ताह पहले एसी 24 से 28 पर चलाकर सोते थे। अब एसी 16 की स्पीड पर चलाने से गर्मी से राहत नहीं मिलती है। महिलाओं व बच्चों को सर्वाधिक दिक्कत है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.