6:49 pm Friday , 30 May 2025
BREAKING NEWS

उझानी के तुलाराम वार्ष्णेय मंदिर में नवरात्रि पर हुआ हवन

।**** मां काली का भोग लगाकर किया प्रसाद का वितरण।**** उझानी बदायूं 20 अक्टूबर ‌। नगर के मोहल्ला साहूकारा सिथ्ति तुलाराम वार्ष्णेय दाऊजी महाराज के मंदिर पर नवरात्रि के चलते आज हवन मे पूर्णाहुति अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया गया। साहूकारा सिथ्ति दाऊजी महाराज के मंदिर पर आज सांय हवन का आयोजन किया गया । पुरोहित की मोजुदगी में श्रृद्धालुओं ने हवन मे पूर्णाहुति अर्पित कर मां काली की पूजा कर सभी के मंगल की कामना की। इस मौके पर वार्ष्णेय सभा के अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय,पूरन लाल वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, सुशील बादशाह, आदर्श वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय,पंकज वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, मोंटी वार्ष्णेय, वीरेन्द्र वार्ष्णेय, अन्नू वार्ष्णेय सहित सैकड़ों वार्ष्णेय समाज की महिलाएं मोजूद रहीं। राजेश वार्ष्णेय एमके

error: Content is protected !!