9:26 am Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के लाल, सहज सादगी की प्रतिमूर्ति केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जन्मदिन दिल्ली में धूमधाम से मनाया

उझानी के लाल, सहज सादगी की प्रतिमूर्ति केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जन्मदिन दिल्ली में धूमधाम से मनाया।

हजारों समर्थक आवास पहुंचे, दी दीर्घायु की शुभकामनाएं।

उझानी बदांयू 7 अगस्त।

सहज सादगी और जमीनी जुड़ाव की पहचान माने जाने वाले बदायूं के उझानी से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जन्मदिन गुरुवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। संसद का मानसून सत्र चलने के कारण श्री वर्मा इस बार उझानी नहीं आ सके, ऐसे में उनके समर्थकों ने खुद राजधानी पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

बीती रात बड़ी संख्या में उझानी और आसपास के क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दिल्ली जाकर मंत्री जी के आवास पर केक काटा और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। समर्थकों का कहना था कि “सांसद जी हमेशा जनता के बीच रहते हैं, आज सत्र की व्यस्तता के कारण वो नहीं आ सके तो हम ही उनके पास पहुंच गए।

जन्मदिन समारोह में पहुंचे समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और मंत्री वर्मा के लोकसेवा के कार्यों की सराहना की। लोगों ने कहा कि बीएल वर्मा उझानी की मिट्टी से जुड़े ऐसे नेता हैं जो पद के बावजूद अपनी सरलता नहीं छोड़ते।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी समर्थकों का आभार जताया और कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

उझानी में भी गुरुवार को जगह-जगह बधाई संदेशों और पोस्टरों के जरिए मंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस