4:42 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

भोले के नाम कछला से निकली 108 लीटर की कांवड़, मन्नत – घरवाले मान जाएं।

बदांयू 7 अगस्त।

सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक को बदायूं के प्रसिद्ध कछला घाट से सैकड़ों कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर रवाना हुआ। भगवा वस्त्र, बोल बम के जयकारों और डीजे की धुन के बीच पूरा घाट शिवमय हो गया।

इसी भीड़ में एक अलग कहानी भी नजर आई। पीलीभीत शहर के निवासी 24 वर्षीय रोहित और समीप के गांव की 22 वर्षीय प्रिया ने 108 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई है। दोनों की मन्नत बाकी कांवड़ियों से बिल्कुल अलग है।

न नौकरी, न पैसा… बस शादी की मंजूरी
रोहित ने बताया कि दोनों पिछले 2 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। घर पर बात की तो परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने हरिद्वार न जाकर आस्था के चलते कछला घाट से ही जल भरकर पैदल यात्रा शुरू करने का फैसला लिया।

रोहित ने कहा, हम बाबा भोलेनाथ से सिर्फ यही मांग रहे हैं कि हमारे घर वाले हमारी शादी के लिए मान जाएं। 108 लीटर जल का भार उठा लेंगे, बस उनका आशीर्वाद मिल जाए।
प्रिया ने कहा,कंधे पर जल का भार है, मन में उम्मीद का भार है। उम्मीद है भोलेनाथ रास्ता निकालेंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल कछला से हजारों कांवड़ निकलती हैं, लेकिन इस बार प्यार और आस्था वाली ये कांवड़ चर्चा का विषय बनी हुई है। रास्ते में लोग रोककर इनका हौसला बढ़ा रहे हैं और कह रहे हैं – भोले सबकी सुनते हैं।

खबर में नाम व जगह काल्पनिक लिखे गये है।

विज्ञापन एक्सप्रेस