4:11 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए SSP बदायूँ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए SSP बदायूँ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने पुलिस कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के विभिन्न थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं तथा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उसका प्रभावी समाधान किया जाए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस