7:30 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

एसएसपी अंकिता शर्मा ने आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी

एसएसपी अंकिता शर्मा ने आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

बदायूं, 31 जुलाई। जनपद में सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को यातायात पुलिस के लिए आधुनिक चार पहिया इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसएसपी ने बताया कि यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसके माध्यम से यातायात नियमों का प्रभावी प्रवर्तन किया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इंटरसेप्टर वाहन की प्रमुख विशेषताएं
ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान कर कार्रवाई।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान एवं विधिक कार्रवाई।
शराब या नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन चलाने वालों की जांच और सख्त कार्रवाई।
रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन पर प्रभावी रोक।
प्रेशर हॉर्न एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई।
यातायात जाम की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम का निस्तारण।
एसएसपी ने की नियमों का पालन करने की अपील

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोग दें।

आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से बदायूं में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

banar
Edit

विज्ञापन एक्सप्रेस