8:59 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट स्वाले चौधरी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बदायूं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट स्वाले चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

कार्यक्रम में मोहित यादव, विशेश यादव, जहांगीर खान, सुमित कन्नौजिया, मुंशी खान, रचित माथूर, राहिल पीरजी एवं आशीष यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस