12:20 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- राजकीय महाविद्यालय में वृक्षारोपण महायज्ञ के तीसरे दिन औषधीय पौधों का रोपण

बदायूं।

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ के तीसरे दिन कॉलेज की एनएसएस वाटिका में वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा औषधीय पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में जैव विविधता को बढ़ावा देना, औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए और उनके औषधीय उपयोग, संरक्षण एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी साझा की। उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सारिका शर्मा एवं डॉ. राशेदा खातून सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रियांशी शाक्य, साक्षी शर्मा, खुशी साहू, रति गुप्ता, उजमी, यशोदा, शशि यादव, रुचि यादव, सुभांसी सिंह, शिवानी शर्मा, अर्पित, बृजेश कुमार, विवेक कुमार एवं पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने अधिक से अधिक औषधीय पौधों के रोपण एवं संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस