12:21 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मेडिकेयर हॉस्पिटल में वृहद वृक्षारोपण

भाजपा कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों व नागरिकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अंबियापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बिल्सी स्थित मेडिकेयर हॉस्पिटल में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकेयर हॉस्पिटल के संचालक मधुप राठी ने की। उन्होंने कहा कि माँ के नाम पर लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और माँ के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने का एक जनआंदोलन है।


इस अवसर पर डॉ. निधि, डॉ. ललित बघेल, शालू सैफी, रितेश शाह, गजला, पवन कुमार तथा निखिल सक्सेना सहित अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल परिसर में हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मरीजों को भी सकारात्मक एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान लगाए गए प्रत्येक पौधे को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जोड़ते हुए उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। अंत में मधुप राठी, निखिल सक्सेना एवं शालू सैफी ने सभी अतिथियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, अस्पताल स्टाफ एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : विकास मिश्रा, अंबियापुर

bannart

Sketching it out

विज्ञापन एक्सप्रेस