1:17 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

रोडवेज की संविदाकर्मी युवती को ले उड़ा ज्योतिषाचार्य

रोडवेज की संविदाकर्मी युवती को ले उड़ा ज्योतिषाचार्य
पीड़ित की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी 20 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवक के अनुसार उसकी बहन वर्तमान में रोडवेज में संविदा पर कार्यरत है। कुछ समय पहले उसे जानकारी हुई थी कि उसकी बहन की मोबाइल फोन के माध्यम से विकास शास्त्री नामक व्यक्ति से बातचीत होती थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति स्वयं को वृंदावन का निवासी तथा ज्योतिषाचार्य बताता था। परिवार ने उस समय इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।
तहरीर में बताया गया है कि नौ जुलाई की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उसकी बहन घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि विकास शास्त्री उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि विकास के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद उसके भाई से भी बात की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। युवती अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गई है।
सीओ आलोक सिध्दू ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी और मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस