5:50 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ब्राह्मण समाज के कई लोगों ने थामा सपा का दामन

ब्राह्मण समाज के कई लोगों ने थामा सपा का दामन
बिल्सी में भाजपा को झटका, सपा को मिलेगी मजबूती: उदयवीर सिंह
बिल्सी। नगर में बृहस्पतिवार को भाजपा को उस समय राजनीतिक झटका लगा, जब ब्राह्मण समाज के एक दर्जन से अधिक प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की कोठी पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सर्वेश यादव की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों के नामों की घोषणा की। इनमें डा.संजीव तिवारी, विनीत उपाध्याय, सुमित शर्मा, प्रवेश शर्मा, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, अजय पाठक, विनय पाठक, कुलदीप शर्मा और बृजेश शर्मा समेत ब्राह्मण समाज के कई लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यशैली से लोग असंतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। उनके शामिल होने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
वहीं, सपा नेता सर्वेश यादव ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मानित लोगों के पार्टी में आने से क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण बदलेगा और संगठन को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। सभी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस