5:47 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कैशलेस इलाज की मिली सौगात, विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों को बांटे हेल्थ कार्ड

बिल्सी। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का तहसील सभागार में विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के 20 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से हेल्थ कार्ड वितरित कर योजना की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस योजना से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। पात्र शिक्षक ऑनलाइन पंजीकरण और ई-केवाईसी के बाद अपना हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, खंड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश, पूर्व चेयरमैन ओपी सागर, आदित्य माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, विवेक राठी, नीलेश कुमार सिंह, दिवाकर मिश्रा, अगरपाल सिंह, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस