बदायूं: 08 जुलाई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के 10 जुलाई के प्रस्तावित बदायूं भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री प्रातः 9ः30 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 1ः25 बजे गेस्ट हाउस कृषि मण्डी समिति बिल्सी पहुंचेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 1ः50 बजे बिल्सी में नवनिर्मित रोडवेज स्टैंड का उद्घाटन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 2ः55 बजे वह बदायूं रोड बिल्सी में विधायक श्री हरीश शाक्य के कैंप कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
अपराह्न 3ः35 बजे उपमुख्यमंत्री निरीक्षण भवन बदायूँ में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। तदोपरान्त जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सायं 4ः50 बजे उपमुख्यमंत्री समरेर विकास खंड परिसर में ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे तथा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के समापन के उपरांत वह सायं 5ः45 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

