7:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – वरिष्ठ पत्रकार नईम अब्बासी के पिता मोहम्मद हनीफ का निधन, पूरे नगर में शोक की लहर।

बिल्सी – वरिष्ठ पत्रकार नईम अब्बासी के पिता मोहम्मद हनीफ का निधन, पूरे नगर में शोक की लहर।

बिल्सी बदांयू 7 जुलाई।

बिल्सी के वरिष्ठ पत्रकार नईम अब्बासी के पिता मोहम्मद हनीफ का मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और नगर वासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

सूत्रों के अनुसार मोहम्मद हनीफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवार से मिलकर सभी ने अपनी संवेदना प्रकट की।

इस मौके पर लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस