
उझानी -रास्ते में घात लगाकर 2 भाइयों पर हमला, लाठी-डण्डों से पीटा, मोबाइल भी तोड़ा।
कोतवाली उझानी में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को सौंपी।
उझानी-बदांयू 7 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र में कछला से घर लौट रहे 2 भाइयों पर घात लगाकर हमला करने और बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बाइक समेत दोनों को जमीन पर गिराकर लाठी-डण्डों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम पलिया पुख्ता निवासी विनय तोमर पुत्र संजीव सिंह ने कोतवाली उझानी में दी तहरीर में बताया कि 4 जुलाई की शाम वह अपने भाई दुष्यंत के साथ कछला से घर लौट रहा था।
जैसे ही दोनों अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे अंकित पुत्र राघवेन्द्र, माधव पुत्र नरेन्द्र, धर्मेन्द्र पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम पलिया पुख्ता और नरेन्द्र पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम पुलिया पुख्ता ने उन्हें धक्का देकर मोटर साइकिल सहित जमीन पर गिरा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले कुछ समझ पाते आरोपी लाठी-डण्डों से दोनों भाइयों पर टूट पड़े। हमले में दोनों के सिर, पीठ, हाथ-पैर में खुली और गहरी चोटें आई हैं। शोर मचाने पर गांव वालों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
— राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

