बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के उलैया गांव स्थित देवी मंदिर में अराजक तत्वों ने एक मर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहंचकर जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ग्रामीणों को जब मर्ति खंडित होने की जानकारी मिली तो वे मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। उन्होंने तत्काल बिल्सी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
उलैया निवासी मुकेश चौहान ने पुलिस को बताया कि अराजक तत्वों ने देवी मंदिर में मर्ति को खंडित करने के साथ ही मूख्य द्वार पर लगे ताले को भी तोडने का प्रयास केया था।
ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर बिल्सी पुलिस ने आज सोमवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पलिस सीसीटीवी फटेज भी खंगाल रही है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
