11:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी आचार्य राजन के जन्मदिवस पर गुरु वंदना, पौधारोपण और वीर बाल दिवस की तैयारियां शुरू।


उझानी-बदांयू 6 जुलाई।

आचार्य राजन ने अपने जन्मदिवस पर समाजसेवा और संस्कारों को समर्पित कार्यक्रमों की शुरुआत की। दिन की शुरुआत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में समर्थ गुरु सिद्धार्थ औलिया जी की आरती से हुई। इसके बाद उझानी गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया।

जन्मदिवस के अवसर पर आशाराम बापू आश्रम में गुरुओं के सम्मान में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चार पौधे लगाए गए। पहला पौधा गुरु नानक देव जी, दूसरा ओशो जी, तीसरा भगवान महावीर जी और चौथा समर्थ गुरु सिद्धार्थ औलिया जी के नाम समर्पित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गुरु परंपरा के सम्मान का संकल्प लिया।

इसी मौके पर आगामी वीर बाल दिवस की तैयारियों का भी शुभारंभ हुआ। विशेष रूप से सजाए गए एक ओंकार अवतरित रथ पर मशाल लेकर खिलाड़ियों ने नगर में भ्रमण किया और लोगों को संदेश दिया कि वीर बाल दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

आचार्य राजन ने इस अवसर पर 13 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं से अपील की कि वे अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें, ताकि वीर बाल दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने साहस, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आचार्य राजन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सफल एवं समाजसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.