6:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर थाना: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

बदायूं

इस्लामनगर थाना: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

इस्लामनगर पुलिस की कार्रवाई, तमंचा व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शैलेश पुत्र गोकिल निवासी ग्राम मऊ कठेर, थाना बनियाठेर, जनपद सम्भल के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना इस्लामनगर में मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस