ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में प्रथम बार आगमन पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
– यह स्वागत कार्यक्रम उझानी नगर के स्व० बाबूजी कल्याण सिंह चौक एवं कछला चौराहे पर आयोजित किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
– 

बाबूजी कल्याण सिंह चौराहे पर स्वागत से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने स्व. बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “बाबूजी मेरे आदर्श हैं। उनके सिद्धांतों और संघर्षों से हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए।” विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि “स्व. बाबूजी कल्याण सिंह कर्तव्यनिष्ठ और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। हम सभी को उनके जीवन से संगठन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।” कछला चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का पुष्पमालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री हरीश शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूरनलाल लोधी ने कहा कि “संगठन की मजबूती ही हमारी असली ताकत है। हम सब मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, सत्यवीर सिंह, नवनीत कुमार शाक्य, मुनीश राघव, राजेश कुमार सिंह,गिरीश पाल सिसोदिया, सचिन अग्रवाल, राहुल देव शाक्य, उपदेश चौहान, आदित्य माहेश्वरी, मोहित तोमर, आनंद मिश्रा, ज्ञानचंद्र शाक्य, चन्दगी राम शाक्य, मोहित गुप्ता, मोरसिंह लोधी, मुकेश तोमर, सुनील शाक्य, विपिन शर्मा, सुखपाल वर्मा सहित सम्मानित पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
